पीड़ित के साथ हुई लूटपाट मामले में पुलिस को दी गई तहरीर नहीं दर्ज हुआ एफआईआर
1 min readअयोध्या


पीड़ित के साथ हुई लूटपाट चौकी प्रभारी दर्शन नगर द्वारा नहीं किया गया पीड़ित का एफआईआर दर्ज
पीड़ित उमंग तिवारी पुत्र उदय राज तिवारी निवासी ग्राम सभा पौसरा जनपद अयोध्या ने फोन पर हमारे ब्यूरो से बात करते हुए बताया कि मैं अपनी गाड़ी UP 32PJ7903से दर्शन नगर के रास्ते से अपने घर के लिए जा रहा था कि रास्ते में लगभग रात 11:00 से 11:30 के बीच में सफेद रंग की एक स्विफ्ट डिजायर पर जिसका नंबर UP 32PV 9093व दूसरी गाड़ी UP 32QV 9093 पर 6 से 7 लोग सवार होकर आए मेरे साथ मारपीट किया और 1 लाख कैश और एक सोने की चैन लेकर मेरे गाड़ी का शीशा तोड़कर भाग गये जिसकी सूचना पीड़ित द्वारा तत्काल 112 पर दी गई इसके बाद पीड़ित को पूरा बाजार चौकी पर बुलाया गया और पूछताछ की गई लेकिन मामला दर्शन नगर चौकी का होने के कारण पूरा बाजार चौकी ने पीड़ित को दर्शन नगर में एफआईआर दर्ज करने के लिए बात कही मैंने दर्शन नगर चौकी पर प्रार्थना पत्र दे दिया लेकिन अब तक दर्शन नगर चौकी के चौकी प्रभारी द्वारा फिर पंजीकृत नहीं किया गया पीड़ित ने हमारे ब्यूरो को यह भी बताया कि जिसके द्वारा लूट पाट की गई है उन्होंने उनको और भी धमकियां दी है जिसका उनके पास रिकॉर्डिंग मौजूद है। अब देखना है की खबर चलने के बाद क्या पीड़ित के साथ न्याय होगा यह फिर पुलिस द्वारा वही लीपा पोती की जाएगी।
