February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

दूध में थूक मिलाकर घरों में देता था दूधिया, CCTV कैमरे में कैद हुई करतूत तो खुली पोल, आरोपी गिरफ्तार

1 min read
Spread the love

लखनऊ

 प्रदेश में खाद्य पदार्थों में गंदगी मिलाने का मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. अब ऐसा ही घिनौना मामला राजधानी लखनऊ में आ रहा है. थूक लगाकर रोटी सेकने व मसाज के दौरान थूक का प्रयोग करने के बाद अब दूध में थूक कर बेचने का मामला सामने आया है. सीसीटीवी फुटेज में दूधिया का यह घिनौनी करतूत कैद हो गई. सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर मामला संज्ञान में आया. इस घटना से लोगो में आक्रोश है. घटना की जानकारी मिलने पर अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी के साथ पीड़ित ने मामले की शिकायत गोमतीनगर थाने में की है. पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
सीसीटीवी फुटेज से खुली पोलः गोमतीनगर थानाअर्न्तगत विनयखण्ड में रहने वाले लव शुक्ला ने गोमती नगर थाने में दी तहरीर में बताया कि उनके मोहल्ले में मल्हौर निवासी पप्पू उर्फ शरीफ नाम का युवक कई वर्षों से दूध देता है. शनिवार को सीसीटीवी चेक करते समय शरीफ की घिनौनी हरकत देखकर सन्न रह गया. सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि शरीफ दूध में थूक कर डिब्बे का ढक्कन बंद कर देता है. इसके बाद घरों में सप्लाई करने चला जाता है. शरीफ न जाने कितने दिनों से इस तरह का घिनौना कृत्य कर रहा है. शरीफ का यह कारनामा अत्यन्त निन्दनीय है और अमानवीय है. लव शुक्ला ने पुलिस को पपपू उर्फ शरीफ का सीसीटीवी फुटेज साक्ष्य के रूप में दिये है.
नाम बदल कर कई साल से बेच रहा था दूधः वहीं, हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी का कहना है कि विनय खण्ड मोहल्ले में दूध देने वाला दूधिया जिसने अपना नाम पप्पू बताया था और मोहल्ले के कई घरो में दूध देता था. लव शुक्ला ने सीसीटीवी फुटेज चेक करते समय पप्पू द्वारा दूध में थूक कर दूध देने की बात सामने आई, जो कि एक घिनौना कृत्य है. जब पप्पू के बारे मे जानकारी की गयी तो उसका इसका नाम पप्पू उर्फ मोहम्मद शरीफ निकला. पप्पू द्वारा दिये जाने वाला दूध बच्चे तथा बुजुर्ग सेवन करने के साथ ही सावन के महीने में शिवलिंग पर भी चढाया जाता है. पप्पू ने बहुत ही घिनौना अपराध किया है. गोमतीनगर थाना प्रभारी बृजेश चन्द्र तिवारी ने बताया कि दूधिया द्वारा थूक कर दूध देने की मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *