February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मोहर्रम के अवसर पर स्थापित हुई ताजिये को कर्बला में किया गया दफन

1 min read
Spread the love

अयोध्या

हैरिंग्टनगंज क्षेत्र में मोहर्रम के अवसर पर सात अलग-अलग स्थानों पर ताजिए बैठाए गए थे। शनिवार को ग्रामीण क्षेत्र में ताजिए की स्थापना की गई। रविवार को दोपहर 2 बजे से इन ताजियों को कर्बला तक ले जाया गया, जहां ताज बाबा के स्थान पर इन्हें दफनाया गया।

क्षेत्र में बाबा नसीब उल्लाह पारा ताजपुर, मोहम्मद जमील मलेथू खुर्द, मोहम्मद कमाल मलेथू खुर्द, रियाद अली मलेथू बुजुर्ग, आशिक अली बसवार, मोहम्मद शहजाद आदिलपुर, मोहम्मद शकील आदिलपुर और सिकंदर अली आदिलपुर द्वारा ताजिए बैठाए गए।

कर्बला में ताजियों के दफन के दौरान हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। सांप्रदायिक सौहार्द का उदाहरण पेश करते हुए दोनों समुदायों के लोगों ने जुलूस के रास्ते में श्रद्धालुओं को शरबत वितरित किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *