February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ संपन्न

1 min read
Spread the love

अयोध्या

Oplus_0

शाहगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में सुबह से ही डॉक्टर मरीजों की जांच कर रहे हैं।

पीएचसी प्रभारी डॉ. फिरोज अहमद ने बताया कि हाल ही में हुई बारिश के बाद मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई है। विशेष रूप से बुखार, खांसी और त्वचा संक्रमण के मामले अधिक सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले सभी मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श के साथ निःशुल्क दवाएं प्रदान की जा रही हैं।

डॉक्टरों ने मरीजों को स्वस्थ खानपान पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी है। धान की रोपाई का मौसम और मोहर्रम त्योहार के कारण मेले में मरीजों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *