बिष्णु इंटरमीडिएट कॉलेज में भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मनाई गई 124वीं जयंती
1 min readअयोध्या
हैरिंग्टनगंज में बिष्णु इंटरमीडिएट कॉलेज में भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 124वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष राम मोहन भारती उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के संयोजक वरिष्ठ भाजपा नेता देवेन्द्र मणि त्रिपाठी और हैरिंग्टनगंज भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय प्रकाश चौरसिया ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। मौजूद नेताओं ने डॉ. मुखर्जी के जीवन और देशहित में किए गए कार्यों पर चर्चा की।
कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अवधेश पाठक, अजय सिंह, जयप्रकाश मौर्य, आशीष रावत और श्री राम कोरी
अमरनाथ सिंह, त्रिभुवन गोस्वामी, पवन सिंह राणा, विकास चौरसिया, विनय सिंह,
समेत कई नेता मौजूद थे। महिला मोर्चा की जिला मंत्री सीमा यादव और कोकिला तिवारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

