पारिवारिक कलह बना मौत का कारण, युवक ने मां, बेटे और बेटी को मारी गोली, फिर की आत्महत्या
1 min readआज़मगढ़ में पारिवारिक कलह बना मौत का कारण, युवक ने मां, बेटे और बेटी को मारी गोली, फिर की आत्महत्या।
आज़मगढ़ जिले के वल्लभभाई पटेल नगर कॉलोनी में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है।पारिवारिक विवाद के चलते युवक नीरज पांडेय ने पहले अपनी मां चंद्रकला,बेटी शुभी और बेटे संघर्ष को गोली मार दी, फिर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
नीरज और उसकी मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटे संघर्ष की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल बेटी शुभी का इलाज जारी है।
घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और जांच जारी है। बताया जा रहा है कि घरेलू कलह को लेकर परिवार में तनाव चल रहा था।

