अखिलेश यादव के जन्मदिन पर इसौली विधायक ने मेडिकल कॉलेज में बांटे फल,मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य की कामना
1 min readसुल्तानपुर।

अखिलेश यादव के जन्मदिन पर इसौली विधायक ने मेडिकल कॉलेज में बांटे फल,मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य की कामना।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर इसौली विधायक मोहम्मद ताहिर खां के नेतृत्व में स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज में मरीजों को फल वितरित किए गए। इस अवसर पर सपा कार्यकर्ताओं ने मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने और अखिलेश यादव की दीर्घायु की कामना की।कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष स्वामीनाथ यादव, महासचिव रियाज अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष अनिरुद्ध यादव, रघुनाथ यादव, नरेंद्र बहादुर यादव, बृजेश यादव, मुरसलीन उर्फ बाबा, राजेश यादव, रमेश यादव, रविशंकर यादव, केशव राम यादव, रामकरण यादव सहित कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
