बिजली विभाग की बहुत बड़ी लापरवाही आई सामने, पोल में करंट उतरने से दो गौ वंश की दर्दनाक मौत
1 min readसुल्तानपुर
बिजली विभाग की बहुत बड़ी लापरवाही आई सामने, पोल में करंट उतरने से दो गौ वंश की दर्दनाक मौत
शहर स्थित मोहल्ला डिहवा कोतवाली नगर क्षेत्र के हाजी इश्तियाक अहमद के घर के पास लगे लोहे के पोल में करंट उतरने से दो गौ वंश की दर्द नाक मौत हो गई। दरियापुर कंप्लेन बूथ पर बार-बार फोन करने पर भी ना फोन उठाया जा रहा है और ना ही लाईन काटी जा रही है। प्रथम दृष्टया देखने से बिजली विभाग की लापरवाही साफ नज़र आ रही है। बिजली के पोल पर खुले तारों को आपस में जोड़ा गया है। मोहल्ले वालों में हड़कंप मचा है कि कहीं इंसान अगर गलती से गौ वंश की जगह चला गया होता तो, आज बहुत बड़ी घटना घट जाती। क्योंकि यह डिहवा जाने का एक मात्र रास्ता है। मोहल्ले वालों से खास गुजारिश है कि उधर से ना जाएं।

