सांसद के जन्मदिन पर राजनेता व जनता ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं
1 min readमैहर

के सांसद को उप राष्ट्रपति – पीएम नरेंद्र मोदी गृहमंत्री सीएम व केंद्रीय मंत्रियों ने दी बधाई
सांसद के जन्म दिन पर उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पीएम नरेंद्र मोदी,
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सीएम मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, विदेश एवं वस्त्र राज्यमंत्री
पवित्र आर्धेरिटा,पूर्व सीएम त्रिपुरा बिप्लब देव , आदित्य बिरला ग्रुप के डायरेक्टर सुनील बजाज ,विधायक विक्रम सिंह, मेयर योगेश
ताम्रकार, पूर्व मंत्री रामखेलावन सिंह पटेल आदि ने सांसद को शुभकामनाएं
दी हैं।
सांसद ने जताया आभार कहा-जनता मेरे लिए चारोधाम अपने जन्मदिन पर उमड़ी समर्थकों की भीड़ व आमजनों के उत्साह को देखते हुए सांसद ने कहा कि इस अपार स्नेह के लिए मै आप सभी का आभारी हूं। सांसद ने कहा कि सतना और मैहर की जनता जिस तरह से बीते दो दिनों में मेरे वर्षगांठ
पर अपना प्यार और आशीर्वाद दिया है मै उनको धन्यवाद शब्दों में बयां ही
नहीं कर सकता हूं। सांसद ने कहा कि मै यही कहूंगा कि मेरे लिए तो मेरे लोकसभा की जनता ही मेरी बड़ी पूजी और परिवार है, जनता ही मेरे लिए
चारोधाम है।
