February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

अगले सप्ताह से गोसाईगंज डाकघर में बनना शुरू हो जाएगा आधार कार्ड जनता को मिलेगी राहत :- आरती जयसवाल

1 min read
Spread the love

मुख्यालय स्थित प्रवर डाक अधीक्षक एच0 के0 यादव को मांग पत्र देती :- सभासद आरती जयसवाल

अयोध्या

डाकघर गोसाईगंज में नया आधार कार्ड बनाने तथा संशोधन की सुविधा बहाल किए जाने की मांग को लेकर गोसाईगंज नगर पंचायत की सभासद एवं जय बाबा अमरनाथ बर्फानी सेवा समिति (रजि0)की अध्यक्ष श्रीमती आरती जयसवाल बुधवार को प्रवर डाक अधीक्षक हरे कृष्ण यादव से मिली तथा एक मांग पत्र देकर आमजन की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए गोसाईगंज डाक घर पर जल्द से जल्द आधार कार्ड बनाने एवं संशोधन की प्रक्रिया बहाल किए जाने की मांग की! दिए गए पत्र में सभासद श्री मती जायसवाल ने दर्शाया है कि बीते 8-9महीनों से गोसाईगंज डाकघर में आधार कार्ड संशोधन व नए बनाने की प्रक्रिया ठप होने से आमजन के साथ साथ छात्र- छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।स्कूल में दाखिला लेने वाले जिन बच्चों का आधार कार्ड नहीं बना हुआ है और राशन कार्ड में ई केवाईसी नहीं हुआ है ऐसे लोग परेशान है।प्राइमरी से लेकर जूनियर तक की कक्षाओं में बिना आधार कार्ड के बच्चों का प्रवेश न होने के कारण ऐसे अभिभावक मारे मारे फिर रहे है तथा हाथ पर हाथ धरे बैठ शासन प्रशासन को कोस रहे हैं और अपने बच्चों का एडमिशन नहीं करवा पा रहे हैं।बीते 5 सालों से गोसाईगंज बाजार स्थित डाकघर में आधार कार्ड संशोधन व नए बनाने का कार्य कराया जाता था।महकमे की इस सुविधा से जहां छात्र- छात्राओं सहित आम जन को सहूलियत मिलती थी वही विभाग के इस कार्य की लोग़ प्रशंसा भी किया करते थे।लेकिन बीते कई महीनो से पोस्ट ऑफिस में आधार कार्ड से संबंधित सेवाएं बंद है।प्रवर डाक अधीक्षक हरे कृष्ण यादव ने सभासद श्रीमती जयसवाल को बताया कि डाक कर्मी युवराज प्रताप सिंह ने परीक्षा पास कर लिया है।उसकी आईडी बनने के लिये सर्किल ऑफिस भेज दिया जा रहा है।उम्मीद है कि चार पांच दिन में यूड़ीईएआई द्वारा उसकी आईडी बहाल हो जाएगी तथा माह के दूसरे सप्ताह से गोसाईगंज डाकघर से नया आधार कार्ड बनाने तथा संशोधन की सुविधा लोगो को मिलनी शुरू हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *