बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत,परिवार में मचा कोहराम
1 min readकर्नलगंज,गोंडा।

कोतवाली क्षेत्र के भुलियापुर के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दिया। इस दर्दनाक सड़क हादसे में बाईक सवार रोहित गोस्वामी (22) की मौत हो गई। हादसे की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मिली जानकारी के मुताबिक रोहित गोस्वामी कर्नलगंज के नैनुआ जगन्नाथपुर गांव के निवासी थे, जो बाइक से लखनऊ से गांव लौट रहे थे। भुलियापुर के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रोहित गंभीर रूप से घायल हो गए और कुछ ही देर में उनकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही उनके स्वजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पर कर्नलगंज पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच पड़ताल कर रही है। रोहित की असामयिक मृत्यु से उनके परिवार और गांववासियों में गहरा शोक है। स्थानीय लोगों ने रोहित को एक मिलनसार और मेहनती युवक बताते हुए गहरा दुख जताया है।
