February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सड़क हादसे में राज्यमंत्री के कैमरामैन की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

1 min read
Spread the love

गोण्डा।

उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी के निजी कैमरामैन नितेश तिवारी (22) की सोमवार देर रात एक सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र के जहां गिरवा रेलवे क्रॉसिंग के पास हुआ। नितेश की मौत की खबर से उनके परिवार और आसपास के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नितेश तिवारी कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र के बांसगांव के निवासी थे और राज्यमंत्री दानिश आज़ाद के लिए कैमरामैन के रूप में कार्यरत थे। सोमवार रात वह अपनी वैगन आर कार से अपने गांव लौट रहे थे। रात करीब 11 बजे जब वह जहांगिरवा रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचे, तो क्रॉसिंग बंद थी। बताया जाता है कि क्रॉसिंग के पास पहुंचते ही नितेश ने कार पर नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण उनकी कार सड़क पर खड़े एक ट्रक में पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, और नितेश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। नितेश की अकस्मात मृत्यु से उनके परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है,और गांव में शोक का माहौल है। नितेश अपने परिवार के लिए एक होनहार युवा थे, और उनकी मृत्यु ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *