समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैरिंग्टनगंज पूर्व अधीक्षक आनंद कुमार सिन्हा का हुआ स्थानांतरण, नवागत अधीक्षक ने संभाला पदभार
1 min readमिल्कीपुर अयोध्या

स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हैरिंग्टनगंज में आज नेतृत्व परिवर्तन हुआ। पूर्व अधीक्षक आनंद कुमार सिन्हा का स्थानांतरण सीएचसी मिल्कीपुर में हो गया है। उनके स्थान पर रुदौली से आए डॉ. रविंद्र कुमार शुक्ला ने नए अधीक्षक के रूप में पदभार संभाल लिया है।
नए अधीक्षक डॉ. शुक्ला ने पदभार ग्रहण करते हुए अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना उनका मुख्य लक्ष्य है। सीएचसी में आने वाले मरीजों की सभी स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान यहीं उपलब्ध कराया जाएगा।
डॉ. शुक्ला ने क्षेत्र के निवासियों के लिए बेहतर स्वास्थ्य और पोषण की उपलब्धता सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने इस कार्य में सफलता के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
