February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

दानवीर भामाशाह की जयंती की पूर्व संध्या पर ‘व्यापारी कल्याण दिवस‘ का हुआ भव्य आयोजन।

1 min read
Spread the love

दानवीर भामाशाह की जयंती की पूर्व संध्या पर ‘व्यापारी कल्याण दिवस‘ का हुआ भव्य आयोजन।

‘व्यापारी कल्याण दिवस‘ के अवसर पर कई उद्यमियों को किया गया सम्मानित।

संस्कृति विभाग द्वारा भामाशाह के जीवन चरित्र पर आधारित लगायी गयी अभिलेख प्रदर्शनी का किया गया अवलोकन।

सुलतानपुर
 जिलाधिकारी कुमार हर्ष की अध्यक्षता व अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) एस. सुधाकरन सहित सम्मानित उद्यमियों/व्यापारियों की उपस्थिति में नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में दानवीर भामाशाह जयंती (जन्म दिवस दिनांक 29 जून, 2025) की पूर्व संध्या पर ‘व्यापारी कल्याण दिवस‘ के रूप में मनाये जाने हेतु भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में सहायक आयुक्त (प्रशासन) राज्य कर लोहित शरण सहित अन्य व्यापारीगण उपस्थित रहे।  
      कार्यक्रम का शुभारम्भ दानवीर भामाशाह जयन्ती की पूर्व संध्या पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मा0 मुख्यमंत्री जी, उ0प्र0 के सम्बोधन से हुआ, जिसका सजीव प्रसारण जनपद स्तरीय कार्यक्रम में देखा व सुना गया। तत्पश्चात जनपद स्तरीय कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी महोदय सहित अन्य अधिकारियों, व्यापारियों द्वारा भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पार्जन कर किया गया। 
     जिलाधिकारी महोदय के कर कमलो द्वारा जनपद के शीर्ष 05 करदाताओं- विजय कॉस्ट्रक्शन इण्डिया प्रा0लि0 सुलतानपुर श्री शिव शंकर सिंह, मेसर्स मीत एसोसिएट्स सुलतानपुर श्री बलदेव सिंह, रतनदीप मोटर्स श्री दीपक जैन, श्री तिरूपति डिस्ट्रब्यूटर्स प्रा0लि0 श्री मनीष अग्रवाल, राज कंस्ट्रक्शन श्रीमती रेखा जी को प्रशस्ति पत्र देकर व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारीगण- प्रदेश महामंत्री भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल रवीन्द्र कुमार त्रिपाठी के प्रतिनिधि, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल प्रदेश मंत्री हिमांशु मालवीय, श्री अनूप श्रीवास्तव प्रदेश संगठन मंत्री, अलीमुद्दीन राष्ट्रीय अध्यक्ष उद्योग व्यापार एसोसिएट, जिला वरिष्ठ महामंत्री जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल मो0 इलियाश को भामाशाह पुरस्कार मोमेन्टों देकर सम्मानित किया गया।  
       जिलाधिकारी महोदया द्वारा अपने संबोधन में उपस्थित सभी सम्मानित उद्यमियों/व्यापारियों को शुभकामनाएं दी गयी। उन्होंने सभी उद्यमियों/निवेशकों से अपील करते हुए कहा कि दानवीर भामाशाह के जीवन चरित्र से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिये तथा उनके नैतिक मूल्यों व आचरणों का अनुपालन स्वयं के जीवन में भी अपनाना चाहिये। उन्होंने कहा कि मेवाड़ राज्य की आर्थिक व्यवस्था में दानवीर भामाशाह का विशिष्ट योगदान रहा है। उन्होंने मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा सुझाये गये निर्देशों की चर्चा करते हुए कहा कि राज्य कर विभाग द्वारा मुख्यमंत्री व्यापारिक दुर्घटना कल्याण योजना का लाभ व्यापरियों को उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने जनपद के सर्वाधिक 05 करदाताओं को पुरस्कृत करते हुए उनकी सराहना किया। उन्होंने कहा कि भामाशाह के जीवन चरित्र के महत्व को आने वाली युवा पीढ़ी जरूर जानें, हम सबका कर्तव्य है कि हम आने वाली युवा पीढ़ी को भामाशाह के जीवन मूल्यों से अवगत करायें। पर्यटन विभाग लखनऊ से नियुक्त कलाकार हरि प्रसाद एवं उनकी टीम द्वारा भामाशाह के जीवन चरित्र पर आधारित सांस्कृति कार्यक्रम का प्रस्तुतीकरण किया गया।  
    तत्पश्चात उपस्थित अधिकारियों एवं सम्मानित व्यापारियों द्वारा राज्य कर विभाग एवं संस्कृति विभाग द्वारा भामाशाह के जीवन चरित्र पर लगायी गयी अभिलेख प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर समस्त सम्बन्धित व्यापारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *