तेंदुए के आतंक से परेशान ग्रामीण, दहशत का माहौल, वन विभाग ने लगाया पिंजरा
1 min readबरेली
जनपद में तेंदुए का आतंक, गांव में दहशत का माहौल
बरेली के फैजुल्लापुर गांव में तेंदुए ने दहशत फैला दी है। बंद खेतान फैक्ट्री में छिपे तेंदुए ने कई जानवरों को मार डाला। चौकीदार ने हमला होते देख वीडियो बनाया, तब वन विभाग हरकत में आया। पिंजरा लगाया गया है, कॉम्बिंग और ड्रोन से निगरानी जारी है। 30 साल से बंद फैक्ट्री अब घना जंगल बन चुकी है, जिससे खतरा और बढ़ गया है।

