February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा थाना कोतवाली देहात में जनता की शिकायतों को सुन उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को किया गया निर्देशित

1 min read
Spread the love

बांदा

थाना समाधान दिवस पर पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा द्वारा थाना तिंदवारी में तथा जिलाधिकारी बांदा व पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा थाना कोतवाली देहात में जनता की शिकायतों को सुन उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को किया गया निर्देशित

बांदा– जनशिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु मुख्यमंत्री उ0प्र0 शासन योगी आदित्यनाथ द्वारा दिये आदेशों के क्रम में दिनांक 28.06.2025 को जनपद में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा सभी थानों में जनता की शिकायतों को सुन उनका निस्तारण किया गया । समाधान दिवस पर
पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र राजेश एस0 द्वारा थाना तिंदवारी में जनता की शिकायतों को सुन उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया ।
इसी क्रम में जिलाधिकारी बांदा जे0 रीभा व पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल द्वारा थाना कोतवाली देहात में जनता की शिकायतों को सुना गया एवं उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज द्वारा थाना गिरवां व थाना नरैनी में जनसुनवाई की गई ।
इसी क्रम में समस्त तहसील में राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जनता की शिकायतों को सुन उनका निस्तारण किया गया । थाना समाधान दिवस पर जनपद में कुल 122 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें 46 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया जबकि शेष शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु टीम का गठन किया गया है । जनसुनवाई के उपरान्त पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा राजेश एस0 द्वारा थाना तिन्दवारी का तथा पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल द्वारा थाना कोतवाली देहात का निरीक्षण किया गया ।
निरीक्षण के दौरान थाने के अभिलेखों का रख-रखाव, मालखाना, हवालात, शस्त्रागार, थाना परिसर की साफ-सफाई, महिला हेल्प डेस्क तथा सीसीटीएनएस कक्ष आदि का गहन अवलोकन किया तथा थाने की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।
लम्बित विवेचनाओं एवं शिकायतों की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए, साथ ही महिला संबंधित अपराधों, साइबर अपराध तथा संवेदनशील प्रकरणों पर विशेष सतर्कता बरतने के लिए निर्देशित किया गया तथा जनसामान्य से मधुर व्यवहार बनाए रखने, पीड़ितों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनने एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु तत्पर रहने की हिदायत दी गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *