सुलतानपुर
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 भारत भूषण की अध्यक्षता में विकास भवन के प्रेरणा सभागार में विशेष संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु द्वितीय अन्तर्विभागीय बैठक का आयोजन किया गया।
उक्त बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा विशेष संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान के सम्बन्ध में विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की गयी। बैठक में अवगत कराया गया कि नोडल अध्यक्ष का संवेदीकरण एवं ग्राम विकास अधिकारी का संवेदीकरण विकास खण्ड लम्भुआ में नहीं कराया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा प्राथमिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, पशुपालन विभाग को उपलब्ध कराये गये कार्ययोजना निर्धारित प्रपत्र पर ही कार्ययोजन तैयार करने के निर्देश दिये गये। यूनिसेफ के डी.एम.सी. द्वारा संचारी डैशबोर्ड की सम्पूर्ण परिचालन गतिविधियों के बारे में बताया गया।
बैठक में यूडीएसपी एवं ई-कवच पोर्टल के सम्बन्ध में ऐपीडेमियोे लॉजिस्ट द्वारा विस्तार से बताया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा कहा किय गया कि नये बिन्दु स्पॉट डायरिया कैंपेन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा दूबेपुर, लम्भुआ तथा मोतिगरपुर के अधीक्षक द्वारा बैठक में प्रतिभाग न करने पर नाराजगी व्यक्त की गयी। उन्होंने निर्देशित किया कि आशा द्वारा क्षेत्र में भ्रमण कर समय-समय पर आभा आई.डी. बनाने पर ध्यान दें।