February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

विधायक समर्थकों ने युवक को जमकर पीटा, तीन नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज पीड़ित ने लगाया आरोप

1 min read
Spread the love

विधायक समर्थकों ने युवक को जमकर पीटा, तीन नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

घटना सीसीटीवी में कैद,पुलिस परिजनों को नहीं दे रही है फुटेज, सीसीटीवी फुटेज छिपाने का आरोप।

गोंडा।

सोशल मीडिया पर विधायक के खिलाफ पोस्ट करने से नाराज एसयूवी सवार समर्थकों ने मंगलवार देर शाम परसपुर में एक एजेंसी के पास परसपुर डेहरास सरदारपुरवा निवासी सतीश सिंह की पिटाई कर दी। आरोप है कि समर्थक चेन व मोबाइल फोन लूटकर भाग गए। पुलिस ने तीन नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पीड़ित सतीश ने बताया कि मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे पवन गुप्ता को अपनी बाइक से लेकर परसपुर थाने की ओर से जा रहे थे। इसी दौरान बेलसर मार्ग पर एसयूवी सवार उमरीबेगमगंज के सरैया नान्हू निवासी मुकुंद सिंह, डेहरास सरदार पुरवा निवासी वैभव सिंह और राजाटोला निवासी वैभव सिंह अपने चार अज्ञात साथियों के साथ पहुंचे और घेर लिया और लाठी-डंड़े से पिटाई कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी मोबाइल व चेन छीनकर भाग गए। इंस्पेक्टर शरदेंदु कुमार पाण्डेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। पीड़ित का बयान लिया जाएगा, इसके बाद यह तय हो सकेगा कि किस विधायक का मामला है। पीड़ित का कहना है कि बाइक एजेंसी में लगे कैमरे में पूरी घटना कैद हुई है। पुलिस ने मौके पर फुटेज खंगाला है। पुलिस फुटेज परिजनों को नहीं दे रही है। सीसीटीवी फुटेज छिपाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *