लोकतंत्र की तेरहवीं करने वाले लोग बरसी का आयोजन कर रहे हैं :- राजेश तिवारी
1 min readसुल्तानपुर

बीजेपी के आपातकाल के ऊपर काला दिवस मनाये जाने पर कांग्रेस के नि राष्ट्रीय मीडिया कॉर्डिनेटर राजेश तिवारी ने तंज कसते हुए कहा की बीजेपी के राज में बोलने तक पर पाबंदी है,असल में बीजेपी का पूरा शासन ही लोकतंत्र के काला अध्याय है ,जिस तरह से संवैधानिक संस्थाओं को विपक्ष के नेताओं को परेशान करने के लिए प्रयोग किया जा रहा है वह अघोषित आपातकाल है,आप देश में आज प्रश्न नहीं पूछ सकते, लोकतंत्र की तेरहवीं करके बेशर्म बीजेपी के नेता बरसी मना रहे है ,देश में चुनी हुई सरकारों को ख़रीद फरोख्त कर गिराने वाले आज आपात काल की बात कर रहे है ,जो भी सरकार से सवाल करे उसे जेल में डाल दिया जा रहा है , फेस बुक और ट्विटर पर लिखने वालों पर मुकदमे करने वाले लोग आज लोकतंत्र की बात कर रहे हैं तानाशाह सरकार को हक़ नहीं कि वह इस तरह का आयोजन करे,संविधान को समाप्त करने की मंशा रखने वाले ऐसे आयोजन से पहले शर्म करें।
