March 29, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

कर्नलगंज सीएचसी में दलालों का आतंक,जिम्मेदार प्रशासन निष्क्रिय

1 min read
Spread the love

कर्नलगंज सीएचसी में दलालों का आतंक,जिम्मेदार प्रशासन निष्क्रिय

महिला दलाल का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल,उठ रहे गंभीर सवाल

कर्नलगंज,गोण्डा।

तहसील मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्नलगंज में दलालों का आतंक चरम पर है, जिससे मरीजों को इलाज के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों से अवैध वसूली और इलाज में बाधा डालने वाले दलालों के खिलाफ सीएचसी अधीक्षक ने स्थानीय थाने में पत्र लिखकर शिकायत दर्ज की, लेकिन पुलिस और प्रशासन की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई न होने से दलालों के हौसले बुलंद हैं। हाल ही में एक महिला दलाल का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसने इस गंभीर मुद्दे को और उजागर कर दिया। वायरल तस्वीर ने लोगों का ध्यान इस ओर खींचा कि दलाल खुलेआम अपनी गतिविधियां चला रहे हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि ये दलाल अस्पताल कर्मचारियों के साथ मिलीभगत कर मरीजों को निजी क्लीनिकों या दवा दुकानों की ओर भेजते हैं, जहां उनसे मोटी रकम वसूली जाती है। गरीब मरीजों का कहना है कि दलालों को पैसे दिए बिना इलाज में देरी होती है या उचित सुविधाएं नहीं मिलतीं। मरीजों का शोषण करने वाले इन दलालों की वजह से सीएचसी की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठ रहे हैं।
शिकायत के बावजूद प्रशासन की चुप्पी और पुलिस की निष्क्रियता से स्थानीय लोग आक्रोशित हैं। सोशल मीडिया पर वायरल फोटो ने इस मामले को और गंभीर बना दिया है, जिसके बाद लोग जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं। लोगों ने मांग की है कि दलालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो और सीएचसी में पारदर्शी व सुचारू इलाज व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। प्रशासन की ओर से कार्रवाई न होने पर लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।

रिपोर्टर – महादेव मौर्या गोंडा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *