February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

एनसीसी के छात्रों ने अंतर्राष्ट्रीय नशा दुरुपयोग और अवैध तस्करी के विरुद्ध दिवस में निकल गई विशाल रैली

1 min read
Spread the love

बांदा

जनपद में एनसीसी ग्रुप हेड क्वार्टर प्रयागराज एवं 60 यू पी एनसीसी बटालियन फतेहपुर की सब यूनिट पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय बांदा की एनसीसी इकाई द्वारा अंतर्राष्ट्रीय नशा दुरुपयोग और अवैध तस्करी के विरुद्ध दिवस के अवसर पर रैली आयोजित की गई जिसका मुख्य उद्देश्य समाज में रहने वाले सामाजिक प्राणियों को नशा से संबंधित बुराइयों को प्रदर्शित करते हुए उन्हें इस लत से दूर करने हेतु जागरूकता कार्यक्रम। यह जागरूकता कार्यक्रम रैली के रूप में संपादित हुआ तथा यह रैली पंडित जवाहरलाल नेहरू कॉलेज बांदा से प्रारंभ होते होकर महाराणा प्रताप चौक आवास विकास इंदिरा नगर होते हुए पुनः महाविद्यालय में आकर के संपन्न हुई रैली के समापन के उपरांत कैडेटों ने स्वयं किसी भी प्रकार के नशे से संबंधित वस्तु को स्वयं आत्मसात न करने की शपथ कंपनी कमांडर लेफ्टिनेंट डॉक्टर प्रत्यूष मिश्र द्वारा प्रदान की गई । कंपनी कमांडर द्वारा अपने कराओ को यह भी उत्तरदायित्व दिया कि वह अपने आसपास के लोगों को नशीले पदार्थ का सेवन न करने के लिए जागरूक करेंगे तथा जो व्यक्ति इससे ग्रसित हैं उनकी लत को काम करने का प्रयास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *