नवागत थाना प्रभारी विजय सिंह परस्ते ने किया रामनगर कस्बे का भ्रमण जनमानस को दिलाया सुरक्षा का एहसास
1 min readरामनगर थाने में हाल ही में पदस्थ किए गए नवागत थाना प्रभारी विजय सिंह परस्ते ने रविवार को रामनगर कस्बे का भ्रमण किया। थाना प्रभारी ने थाना चौराहे से अस्पताल चौराहे तक भ्रमण कर मुख्य बाजार बस स्टैंड समेत संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया और दुकानदारों व स्थानीय नागरिकों से संवाद भी स्थापित किया। उन्होंने लोगों से अपराध और असामाजिक तत्वों की जानकारी पुलिस को देने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि पुलिस हर वक्त जनता की सेवा के लिए तत्पर है। थाना प्रभारी विजय सिंह परस्ते ने यह भी कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखना उनकी प्राथमिकता रहेगी, और अवैध गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

