श्रीमद्भगवत कथा में उद्धव जी का प्रसंग का व्यासजी ने किया वर्णन, भावविभोर हुए भक्त
1 min readजहानगढ़ अलीगढ़
जनपद के जहानगढ़ ब्लॉक टप्पल में शिव मंदिर के प्रांगण में श्रीमद् भागवत कथा का छठा दिन था जिसमें व्यास जी श्री कुंज बिहारी दास भक्त माली वृंदावन द्वारा कथा में श्री महारस लीला जिसमें महादेव जी गोपी बनकर वृंदावन में आए थे उद्धव जी का प्रसंग सुनाया गया तथा भगवान कृष्ण जी के 16108 विवाह कैसे हुए थे इसके बारे में विस्तार से बताया गया। तथा भगवान कृष्ण और रुक्मणी जी के विवाह का वर्णन विस्तार से किया गया तथा उनकी झांकी निकाली गई। तथा कथा व्यास श्री कुंज बिहारी जी द्वारा यह बताया कि अवगुण में भी कैसे गुण निकल सकते है। इस अवसर पर गांव के भक्तगणों में जो कथा सुनी श्री छेदा लाल पूर्व प्रधान जी, प्रकाश चंद शर्मा पूर्व प्रधान जी,हरदत मुखिया जी चंद्रपाल शर्मा पूर्व प्रधान जी, लालाराम शर्मा, महेंद्र भगत जी, सुंदरलाल शर्मा, जग्गो शर्मा, बनवारी लाल शर्मा, रमेश चन्द शर्मा, सुरेश चंद्र शर्मा श्रीनिवास शर्मा, राजू शर्मा ,नेतराम शर्मा रवि शर्मा, मेघश्याम श्याम शर्मा, तथा परीक्षित श्री छिदी वेदांती, सावित्री देवी और अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने तथा समस्त ग्राम वासियों ने भागवत कथा का श्रवण किया।

