दिव्यांग भांजे की हत्या करने वाले आरोपी मामा को पुलिस ने किया गिरफ्तार
1 min readसतना।

दिव्यांग भांजे की हत्या करने वाला आरोपी मामा को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार, और आरोपी को भेजा न्यायालय जहां से आरोपी पहुंचा जेल।
घटना विवरण-
दिनांक 20.06.2024 को फरियादिया स्वेता बेलदार पति रामबहोर बेलदार उम्र 40 साल निवासी कुम्हरान मोहल्ला गली नं. 07 जवाहरनगर थाना सिटी कोतवाली सतना (म.प्र.) ने रिपोर्ट लेख कराया कि इसका पति रामबहोर बेलदार दाहिने पैर से विकलांग था। इसकी सास कलावती बेलदार अपने भाई रामलाल बेलदार के घर मे रहती है यह तथा इसका पति व ससुर नीलकंठ बेलदार भी साथ मे रहते हैं। कल दिनांक 19.06.2025 को इसका मामा ससुर रामलाल बेलदार सुबह से लड़ाई झगड़ा कर रहा था तथा सास कलावती व ससुर नीलकंठ को लड़ाई झगड़ा कर घर से भगा दिया था तथा कह रहा था कि मेरा घर खाली कर दो नही तो मै आज किसी को जान से खत्म कर दूंगा। डर के कारण पति रामबहोर, सास कलावती, ससुर नीलकंठ बेलदार बड़े मामा ससुर गोकुल बेलदार के घर चले गये थे। रात करीबन 11.30 बजे की बात है इसके पति रामबहोर बेलदार बडे मामा ससुर गोकुल बेलदार के घर से घर आया था और इसे आवाज दिया कि सामने का दरवाजा बंद है खोल दो, तो यह मामा ससुर रामलाल से बोली की वो (रामबहोर) आये हैं दरवाजा खुलवा रहे हैं तब मामा ससुर रामलाल बोला तुम अन्दर जाओ, बाहर का दरवाजा मै खोलता हूँ और इसके पति रामबहोर को माँ बहन की बुरी बुरी गालियाँ देते हुये बोला, तुम्हे घर खाली करने के लिये बोला था तुम अभी तक घर खाली क्यो नही किये हो और हाथ में लिये लाठी से रामबहोर बेलदार को जान से मारने की नियत से मारपीट करने लगा। तब यह, महेन्द्र गोले, आशीष बेलदार बीच बचाव किये थे मारपीट से इसके पति के बांये हाथ की कोहनी एवं बांये तरफ पसली मे तथा बदन मे चोटे आई थी जिसे ईलाज हेतु जिला अस्पताल सतना लेकर गये थे जहा ईलाज के दौरान दिनांक 20.06.25 के रात्रि करीब 03.30 बजे रामबहोर बेलदार की मृत्यु हो गई जिसकी रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली सतना मे अपराध क्रमांक 428/2025 धारा 103(1) बीएनएस कायम किया जाकर विवेचना मे लिया गया।
घटना उपरांत आरोपी को जैसे ही पता चला की उसके मारपीट से उसके भांजे रामबहोर बेलदार की मृत्यु हो गई है तब से वह घर से फरार हो गया संभावित रिस्तेदारियों पर भी पता किए जाने पर कोई पता नही चला आज दिनांक 22/06/25 को सूचना मिली कि आरोपी मझगवां के जंगल से भागने की कोशिश कर रहा है मामला गंभीर होने से कोतवाली पुलिस द्वारा सक्रियता पूर्वक घेरावंदी कर आरोपी रामलाल बेलदार उर्फ बिटोल पिता शोभा बेलदार निवासी जवाहर नगर कुम्हरान मोहल्ला गली नम्बर 07 थाना सिटी कोतवाली जिला सतना को पुलिस हिरासत मे लिया जाकर पूँछताछ किया जाकर उसके निशादेही पर घटना मे प्रयुक्त डंडा जब्त किया जाकर गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया माननीय न्यायालय द्वारा उक्त आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण-
आरोपी रामलाल बेलदार उर्फ बिटोल पिता स्व. शोभा बेलदार उम्र 35 वर्ष निवासी जवाहर नगर कुम्हरान मोहल्ला गली नम्बर 07 थाना सिटी कोतवाली जिला
