February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ की सेवा से लोगों को मिलेगी प्रेरणा,करतार केशव

1 min read
Spread the love

राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ की सेवा से लोगों को मिलेगी प्रेरणा,करतार केशव।

443 मरीजों तीमारदारो यात्रियों तथा जरूरतमंदो को मुफ्त खाना वितरित किया गया

सुल्तानपुर राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ द्वारा संचालित निःशुल्क रसोई मे गुरुवार की शाम समाज सेवी करतार केशव यादव ने अस्पताल मे जरुरतमंदो को भोजन वितरण करते हुए कहा संस्था का बडा ही पुनीत कार्य है। गरीब जरुरतमंद के लिए बडा ही उपयोगी कार्य है। उन्होने संस्था के अच्छे प्रयास की सराहना की।

समाजिक सेवा संघ के सदस्यो के हौसले विपरीत मौसम मे भी कभी नही डिगे , भीषण गर्मी मे उत्साह के साथ गुरुवार की शाम निशुल्क रसोई आयोजित कर अपने कर्तव्य पथ पर डटे रहकर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं जिला चिकित्सालय के साथ रेलवे स्टेशन परिसर में मरीजों, तीमारदारो व यात्रियों के साथ जरूरतमंदों को निःशुल्क भोजन वितरण किया । संघ अध्यक्ष मेराज अहमद खान के संयोजन में सप्ताह के प्रत्येक गुरुवार को यह पुनीत कार्य किया जा रहा है । स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में निःशुल्क भोजन वितरण का शुभारंभ वरिष्ठ समाजसेवी करतार केशव यादव ने किया। उन्होने संस्था के अच्छे प्रयास के लिए सराहना की कहा इससे और भी लोगों को सेवा की प्रेरणा मिलेगी और दूर दराज से इलाज करा रहे लोगों के लिए लाभप्रद है । रोटेशन के अनुसार भोजन वितरण होते रहना चाहिए । उधर रेलवे स्टेशन परिसर में सेवानिवृत फौजी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने किया। उन्होंने सगठन के कार्य की सराहना करते हुए सम्पन्न लोगों से सहयोग करने की अपील किया।संरक्षक निजाम खान ने बताया की जन सहयोग से कई बर्ष से गुरुवार को जनसेवा का प्रयास जारी रहेगा।उन्होंने बताया कि भोजन के मेन्यू में अरहर दाल सब्जी रोटी और चावल शामिल था।मेडिकल कालेज में 306 रेलवे स्टेशन परिसर में 137 कुल 443 जरूरतमंदो को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया गया।
इस पुनीत कार्य में प्रमुख सहयोग करने में प्रदीप श्रीवास्तव,विनोद यादव,नफीसा बानो,डॉ शादाब,इरफान मास्टर,राशिद खान,सरदार गुरुप्रीत सिंह,सद्दाम हुसैन खान,राशिद वर्दी टेलर, राज नारायण पाठक,आसिफ,यूसुफ,बैजनाथ प्रजापती भोलू, माता प्रसाद जायसवाल इत्यादि ने भोजन वितरण कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *