February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पत्रकार से बदसलूकी का मामला गरमाया – पीड़ित ने आरोपी प्राचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने हेतु पुलिस को दी तहरीर

1 min read
Spread the love

पत्रकारों में भी भारी आक्रोश

मिल्कीपुर अयोध्या
खंडासा थाना क्षेत्र स्थित श्री राम जानकी महाविद्यालय रामनगर अमावा सूफी के प्राचार्य द्वारा जिले के एक प्रतिष्ठित समाचार पत्र के संवाददाता को मोबाइल फोन पर धमकी देते हुए गाली गलौज किए जाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। पीड़ित पत्रकार ने अपने साथियों के साथ खंडासा थाने पहुंचकर बेअंदाज एवं मनबढ़ प्राचार्य के खिलाफ मुकदमा कायम किए जाने हेतु तहरीर दे दिया है। हालांकि पुलिस अभी मामले में आरोपी के विरुद्ध कोई प्राथमिकी नहीं दर्ज कर सकी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक खंडासा थाना क्षेत्र स्थित गहनाग निवासी चिंतामणि सिंह ने खंडासा पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि वह हिंदी दैनिक समाचार पात्र जनमोर्चा के संवाददाता हैं और उनके द्वारा श्री राम जानकी महाविद्यालय रामनगर अमावा सूफी के डीएलएड की मान्यता समाप्ति के संबंध में अखबार में प्रकाशित खबर को अपनी फेसबुक आईडी पर पोस्ट कर दिया था। जिससे नाराज होकर कॉलेज उपरोक्त के प्राचार्य अवधेश कुमार शुक्ला पुत्र हरिशंकर शुक्ला निवासी अमावा सूफी थाना खंडासा ने अपने अन्य सहयोगियों को सुविचारित तरीके से एक राय होकर पहले उन्हें प्रताणित व मारने के इरादे से कई लड़कों को भेजा। उनके ना मिल पाने की स्थिति में बीते दिनांक 12 जून को समय 11:56 बजे उनके मोबाइल फोन 8128586612 पर मोबाइल नंबर 9452 2880 19 से कॉल किया। इसके बाद भद्दी भद्दी गालियां देते हुए जान से मार डालने की धमकी दी और भविष्य में संविधान द्वारा प्रदत्त अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर कुठाराघात करते हुए अखबार में खबर न लिखने की धमकी दी। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि अवधेश शुक्ला का एक संगठित गिरोह है जो अनेक प्रकार की आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहता है। उन्हें पूरी आशंका है कि उनके गैंग के सदस्यों द्वारा उन पर किसी भी समय कोई भी शारीरिक अथवा आर्थिक क्षति कारित करने के मकसद से किसी भी आपराधिक वारदात को अंजाम दिया जा सकता है। मामले में शिकायत मिलने के बावजूद भी खंडासा पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं कर सकी है। वहीं दूसरी ओर पत्रकार के साथ हुई बदसलूकी को लेकर पत्रकारों का संगठन भी नाराज हो गया है भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महा संगठन अयोध्या के मिल्कीपुर तहसील अध्यक्ष वेद प्रकाश तिवारी ने कहा कि अगर पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही नहीं की तब की दशा में वह पत्रकार साथियों के साथ आंदोलन को विवश होंगे। कोई दूसरी ओर प्रभारी निरीक्षक थाना खंडासा संदीप कुमार सिंह ने तहरीर प्राप्त होने से अभिज्ञता व्यक्ति की है। उन्होंने कहा कि यदि तहरीर थाने में दी गई है, तो मामले में कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *