February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

अज्ञात हमलावरों ने संदिग्ध परिस्थितियों में युवक पर तमंचे से झोंका फायर, इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती

1 min read
Spread the love

सुल्तानपुर

सुल्तानपुर।

कादीपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक पर अज्ञात हमलावरों ने संदिग्ध परिस्थितियों में फायर झोंक दिया। घटना युवक के घर से करीब 300 मीटर दूर हुई। फायरिंग में युवक के पैर में छर्रे लगने से वह घायल हो गया।सूचना मिलते ही पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया,जहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।घटना के बाद क्षेत्र में तनाव को देखते हुए सीओ कादीपुर विनय गौतम, कादीपुर इंस्पेक्टर, चांदा इंस्पेक्टर समेत कई थानों की फोर्स मौके पर तैनात कर दी गई है।सीओ विनय गौतम ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस को कुछ अहम सुराग भी हाथ लगे हैं,जिनके आधार पर मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।

Oplus_0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *