February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा निकाली जा रही ज्योति कलश रथयात्रा के दर्शन

1 min read
Spread the love

ज्योति कलश रथ यात्रा का स्वागत किया!

अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा निकाली जा रही ज्योति कलश रथयात्रा के दर्शन के लिए आज गायत्री शक्तिपीठ आँवलखेड़ा में जगह-जगह भक्त उमड़ पड़े।

आगरा

अगरपुर में राष्ट्रीय ज्योति कलश रथ यात्रा पहुंचने पर सोमवार को ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यह यात्रा गाँव अगरपुर, नगला हरसुख, वास मोहन सहाय, सकलपुर, ऊँचा,उस्मानपुर, मुढ़ी जहाँगीरपुर गांवों में भ्रमण करती हुई सोमवार शाम को नगला हरसुख पहुंची। भक्तों ने ज्योति कलश की पूजा कर अनेक तीर्थों का दर्शन किया और दीप यज्ञ किया गया। राष्ट्रीय ज्योति कलश रथ यात्रा गाँव में भ्रमण करती हुई अपने नियत स्थान पर जाकर समापन हुई। गाँव भ्रमण में जगह-जगह ज्योति कलश रथ यात्रा का ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया! रथयात्रा के रूट की जानकारी जिसे भी हुई पूरे रास्ते ज्योति कलश रथ यात्रा में रखे अखंड दीपक के दर्शन के लिए लोग मौजूद रहे। यह रथ यात्रा अखंड दीपक के साथ परम वन्दनीया माता भगवती देवी शर्मा जी जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा निकाली जा रही! इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय श्री पंडित शिव नारायण शर्मा जी, श्री गगदीश सिंह कुशवाह जी, श्री विजय पाल सिंह बघेल जी, श्री प्रेमपाल सिंह बघेल जी, श्री मोहन लाल सेठी जी, श्री धीरेन्द्र प्रताप सिंह जी, श्री राजबीर सिंह जी, श्री सुखवासी जी, श्री बाणप्रस्थी जी, श्री राघवेन्द्र शर्मा जी, श्री लोकेश तोमर जी, युवा समाजसेवी कुँवर ठाकुर प्रवीण चौहान जी, सोमेन्द्र चौहान जी, आदित्य तोमर, प्रशांत शर्मा मानवेन्द्र चौहान, रिंकू चौहान, अभिषेक चौहान, लोकेन्द्र चौहान, सनी ठाकुर, मनीष ठाकुर, करण ठाकुर सहित कई अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *