पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार वर्षीय बच्ची समेत तीन लोगों की मौत
1 min readसुल्तानपुर
रविवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार वर्षीय बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसा माइल स्टोन 131 के पास हुआ,जब गुड़गांव से बिहार के मुंगेर जा रही स्कॉर्पियो ने आगे चल रहे ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे का कारण गाड़ी चला रहे पिंकू कुमार (32) को नींद आना बताया जा रहा है।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि (72) वर्षीय कुमार विनय की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल कलावती देवी (65), नूतन देवी (25) और चार साल की विदुषी उर्फ पुग्गी को बिरसिंहपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां इलाज के दौरान कलावती देवी और मासूम विदुषी ने भी दम तोड़ दिया।

