विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय में लगेगा रक्तदान शिविर
1 min readशुभम गुप्ता के रक्त से बची 2 वर्ष की बच्ची की जान
विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर कल जिला चिकित्सालय बांदा में लगेगा रक्तदान शिविर
बांदा
सेवर्स ऑफ लाइफ के मीडिया प्रभारी सुनील सक्सेना ने अवगत कराया की संस्था के अध्यक्ष सलमान खान को ग्रुप ज्योति नाम की महिला का कॉल आया उसने बताया की उसके 2 साल के बच्चे को थैलेसीमिया नाम की बीमारी है हर 15 दिन में रक्त की अवश्यकता होती है परिवार वाले समय समय पे रक्तदान करते रहते है आज फिर उसको रक्त की अवश्यकता है कृपया मदद करे जिसमे तत्काल ही डिमांड डाली गई और रक्तदाता श्री शुभम् गुप्ता जी से संपर्क किया शुभम् जी फौरन ही जिला अस्पताल पहुंचे और मरीज लवकुश के लिए रक्तदान किया हम सभी भाई के उज्वल भविष्य की कामना करते हैं। और बच्चे के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करते हैं। रक्तदान के समय में अध्यक्ष सलमान खान,सलाहकार) मीडिया प्रभारी सुनील सक्सेना सहित एचडीएफसी बैंक के साथी मौजूद रहे
संस्था के द्वारा अवगत कराया जा रहा है कि कल 14 जून 2025 दिन शनिवार को विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जिला चिकित्सालय बांदा में एक विशाल रक्त दान शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमति जेoरीभा (आईएएस) जिलाधिकारी बांदा,विशिष्ट अतिथि श्री पलाश बंसल (आईपीएस)पुलिस अधीक्षक बांदा सहित जनपद के कई प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बांदा शहर के सम्मानित रक्तदाता मौजूद रहेंगे। तो आप लोगों से विनम्र निवेदन है कि इस रक्तदान के महापर्व पर कल सेवर्स ऑफ़ लाइफ बांदा एवं अमर उजाला संयुक्त तत्वाधान मे आयोजित रक्तदान शिवर में जिला चिकित्सालय बांदा में रक्तदान कर जरूरतमंदों की जान बचा कर मानवहित के कार्य के सहभागी बने।

