February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

यातयात पुलिस द्वारा मॉडिफाई साइलेन्सर अभियान में वाहनों के विरूद्ध बडी कार्यवाही

1 min read
Spread the love

अयोध्या
यातयात पुलिस द्वारा मॉडिफाई साइलेन्सर अभियान में कुल-109 वाहनों के विरूद्ध ई-चालान व 07 वाहनों के विरूद्ध सीजर शमन शुल्क रू0 1090000.00 एवं 25 वाहनों के मॉडिफाई साइलेन्सर को बदलवाने की कार्यवाही की गयी।

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, डॉ गौरव ग्रोवर महोदय के निर्देशन में व श्रीमान पुलिस अधीक्षक यातायात महोदय के पर्यवेक्षण में यातायात पुलिस द्वारा जनपद में मॉडिफाई साइलेन्सर के विरूद्ध 02 सप्ताह का विशेष अभियान चलाया गया था, जिसके माध्यम से जनपद में दो पहिया वाहन में मॉडिफाई साइलेन्सर लगाने वालों के विरूद्ध प्रभावी प्रवर्तन की कार्यवाही कराते हुये कुल-109 वाहनों के विरूद्ध ई-चालान व 07 वाहनों के विरूद्ध सीजर शमन शुल्क रू0 1090000.00 एवं 25 वाहनों के मॉडिफाई साइलेन्सर को बदलवाने की कार्यवाही की गयी।
इसके साथ ही मॉडिफाई साइलेन्सर के प्रयोग करने से ध्वनि प्रदूषण के दुष्प्रभाव (वायुमण्डलीय संतुलन के बिगड़ने, श्रवण शक्ति क्षीण होने एवं हृदय रोग तथा रक्तचाप जैसी समस्यायों के बढ़ने) के बारे में आम जनमानस को जागरूक किया गया, एवं वाहनों में मॉडिफाई साइलेन्सर न प्रयोग करने हेतु सख्त निर्देश भी दिये गये।
आमजन से अपील कृपया यातायात नियमो को पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *