अतिक्रमण से कराह रहा खण्डासा बाजार, प्रशासन कर रहा बड़ी अनहोनी का इंतजार
1 min readअयोध्या
जनपद के मिल्कीपुर तहसील अंतर्गत खण्डासा बाजार में दुकानदारों द्वारा सड़क तक अतिक्रमण कर लिया गया है। जिसके कारण राहगीरों के आने जाने में बाधा उत्पन्न हो रही है। यही नहीं मरीजों को अस्पताल पहुंचाने वाली एंबुलेंस को भी भारी जाम का सामना करना पड़ रहा है। जिसके कारण मरीज और बेहाल हो जाते हैं।
आपको बता दें कि प्रदेश सरकार जहां एक ओर अतिक्रमण हटाने का कार्य कर रही है। वहीं खण्डासा बाजार में अतिक्रमण कारियों द्वारा सड़क किनारे तक कब्जा कर लिया गया है। बाजार के चौराहे से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक सड़क के दोनों पटरियों पर दुकानदारों ने अवैध कब्जा कर लिया है। यदि समय रहते प्रशासन द्वारा संज्ञान नहीं लिया गया तब किसी दिन बड़ी दुर्घटना घट सकती है। बाजार में ही अस्पताल होने के नाते एम्बुलेंस का आवागमन अधिक रहता है। फुटपाथ पर दुकानदारों ने अतिक्रमण के चलते एम्बुलेंस को बार बार जाम का सामना करना पड़ता है। यदि ऐसा ही रहा तो किसी दिन मरीजों के साथ कोई अप्रिय घटना घट सकती है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर द्वारा सभी थाना प्रभारी को पैदल गस्त कर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। मगर दिन प्रतिदिन बढ़ते अतिक्रमण को देखते हुए थाना प्रभारी खण्डासा द्वारा पैदल गस्त न किए जाने पर सवाल उठाए जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि खण्डासा चौकी प्रभारी का लाचार रवैया की बढ़ते अतिक्रमण को दावत दे रहा है। उन्हें अतिक्रमण दिखाई नहीं देता या फिर किसी बड़ी घटना के इंतजार में है। देखना है कि प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम उठाया जाता है या फिर अतिक्रमणकारियों पर मेहरबान बने रहेंगे।

