February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पुलिस का सराहनीय कार्य 12 घंटे के अंदर ही खोज डाली गायब हुई बाइक

1 min read
Spread the love

कुमारगंज पुलिस का सराहनीय कार्य 12 घंटे के अंदर ही खोज डाली गायब हुई बाइक।

कुमारगंज/अयोध्या।
अज्ञात चोरों द्वारा खांडसा मोड़ चौराहे पर शाम लगभग 5:00 बजे तेंधा निवासी सुरेंद्र कुमार चौरसिया/पुत्र दया राम चौरसिया का खंडासा मोड़ चौराहे पर स्थित दुकान से बैटरी लेने आए थे और अपनी बाइक स्प्लेंडर प्लस नंबर UP 44 R 3726 दुकान के सामने खड़ी कर बैटरी लेने गए थे। कुछ समय बाद वापस आकर देखा तो बाइक नदारत थी। बहुत ढूंढने के प्रयास पर भी बाइक नहीं मिली। तदुपरांत पीड़ित ने थाना कुमारगंज पर गुमशुदगी सूचना दी । सूचना पाते ही हरकत में आई थाना कुमारगंज की पुलिस बाजार स्थित लगभग सभी कैमरों को खंगाला परंतु कोई सुराग नहीं मिला। अंतोगत्वा सुबह करीब 8:00 बजे अकमा चौराहे से पहले सुनसान जगह पर सड़क किनारे से बाइक बरामद कर विधिक कार्यवाही करते हुए, बाइक स्वामी सुरेंद्र कुमार चौरसिया को सुपुर्द किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *