February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

भारतीय सेना के अदम्य साहस एवं शौर्य को समर्पित सिन्दूर वारियर्स फुटबाल कप का उद्घाटन व सम्मान समारोह कार्यक्रम

1 min read
Spread the love

सिन्दूर वारियर्स फुटबाल कप 2025 का स्पोर्ट्स स्टेडियम बाॅंदा में नगरपालिका अध्यक्ष मालती बासू ने किया उदघाटन – जिला फुटबाल एसोसिएशन बाॅंदा ने राष्ट्रीय कमेन्ट्रेटर डा० इन्द्र वीर सिंह को किया विशेष रूप से सम्मानित

बांदा,

भारतीय सेना के अदम्य साहस एवं शौर्य को समर्पित सिन्दूर वारियर्स फुटबाल कप 2025 का आगाज आज सरदार वल्लभ भाई पटेल स्पोर्ट्स स्टेडियम बाॅंदा में जिला फुटबाल एसोसिएशन तथा खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शानदार तरीके से हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर अन्तर्जनपदीय फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। आज का मुकाबला बांदा फुटबाल क्लब तथा चित्रकूट एफ सी के बीच खेला गया जिसमें बाॅंदा फुटबाल क्लब ने 3-0 से जीत दर्ज की। कल हमीरपुर तथा अतर्रा के बीच सांयकाल 5 बजे मुकाबला खेला जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मालती बासू तथा उपक्रीड़ा अधिकारी बांदा कल्पना कमल ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय कमेन्ट्रेटर तथा खेलों के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने के लिये डा० इन्द्रवीर सिंह को विशेष रूप से सम्मानित किया । इस अवसर पर जिला फुटबाल एसोसिएशन बाॅंदा के अध्यक्ष धनंजय करवरिया, सचिव कौशल त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष पुलकित त्रिपाठी, वासिफ जमां खां, फुटबाल कोच अमित कुमार मंडल, क्रिकेट कोच शिवप्रताप सिंह, वालीबॉल कोच अभिषेक कुमार, हाकी कोच फरजाना, जयनारायण श्रीवास सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी तथा खिलाड़ी उपस्थित रहे।

उमंग सिंह ब्यूरो चीफ बाॅंदा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *