February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

शिक्षिका ने की आत्महत्या पंखे से लटका मिला शव, वैष्णो देवी यात्रा से लौटी थी महिला

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर अयोध्या
थाना खंडासा क्षेत्र के अंजरौली गाँव की एक शिक्षिका महिला ने मंगलवार को अपने मायके में आत्म हत्या कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। मृतिका आकंक्षा ऊर्फ रुचि सिंह उम्र लगभग 26 वर्ष का शव दूसरे माड़ पर बने कमरे में पंखे से लटकता मिला। मृतिका आकांक्षा की शादी एक साल पहले सुल्तान पुर विवेक नगर में हूई थी। वह पिछले साप्ताह अपने माता-पिता के साथ वैष्णो देवी की दर्शन करने गई थी और वापसी में वह अपने मायके आ गई। उसके बाद पिछले 4-5 दिनों से अपने मायके में रह रही थी। घटना की सूचना मिलते ही है थाना खंडासा पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना अध्यक्ष खंडासा संदीप कुमार सिंह ने मौके पर फोंरेसिक टीम को सूचना दी जिसके बाद फॉरेंसिक टीम ने मौके का साक्ष्य जुटाना शुरू कर दिया है। मौके पर पति सहित मायके के लोग और ससुराल के दोनों पक्ष मौजूद रहे।थाना प्रभारी संदीप कुमार सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टा आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है फील्ड यूनिट ने शिक्षिका का मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है। कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही हैं। अभी तक किसी पक्ष से शिकायत नहीं मिली है शिकायत मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *