प्रशासन ने फल एवं सब्जी विक्रेताओं को बेंडिंग जोन ओवर ब्रिज के नजदीक किया गया शिफ्ट
1 min readबांदा

महाराणा प्रताप चौक से एल आईसी की तरफ जाने वाले मुख्य मार्ग पर फुटपाथ,ठेलों पर बैठे हुए समस्त सब्जी एवं फल विकृताओं को जीआईसी मैदान ओवर ब्रिज के बगल से बने हुए बैंडिंग जोन पर शिफ्ट करने के लिए आज प्रशासनिक अमला पुलिस प्रशासन के साथ महाराणा प्रताप चौक पर तैनात रहा।
समस्त सब्जी एवं फल विक्रेताओं को विनम्रता पूर्वक अपने अपने सामान को ले जाकर बेंडिंग जोन में शिफ्ट करने के लिए कहा गया।
सभी विक्रेताओं ने अपना सामान ओवर ब्रिज के पास बने वेंडिंग जोन पर चेक करने का निर्णय लिया एवं शिफ्ट किया।
इस दौरान, एडीएम, एसडीएम, शहर कोतवाल बलराम सिंह, दान बहादुर पाल, चौकी इंचार्ज सिविल लाइन, नगर पालिका के अधिकारी के साथ-साथ भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा।
