12 वर्षीय बालक की नदी चरखा खण्ड- 2 के गड्ढे में डूब जाने से हुई मौत
1 min readबांदा
बांदा जनपद के कस्बा थाना मरका के चरका खंड-2 के बालू खदान से है।
जहां पर देवराज पुत्र राम प्रसाद उम्र 12 वर्ष बकरी को पानी पिलाने गया था उसी समय गड्ढे में पैर फिसल जाने से हुई मौत घर वालों को सूचना मिली तब घर वालों ने पुलिस को सूचना दी और लेखपाल को सूचना दी मौके पर थाना मरका पुलिस व लेखपाल सहित जिला पंचायत सदस्य इंद्रजीत सिंह यादव मौके पर पहुंचे और परिजनों को मदद दिलाने की बात कही, वहीं इस घटना से घर वालों का रो रोकर बुरा हाल है रामप्रसाद के चार पुत्र थे देवराज मंझिल पुत्र था और मजदूरी करके बच्चों का पालन पोषण करता था रहने के लिए मकान भी नहीं है। झोपड़ी में पन्नी डालकर रहता था पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बांदा भेज दिया ।

