February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

रेलवे पुलिस को ट्रेन के डिब्बे में मिली लावारिस नौ बोतल शराब

1 min read
Spread the love

गोंडा

ट्रेन डिब्बे के जनरल कोच में 21 हजार रुपए कीमत की लावारिस मिली नौ बाटर स्काच व्हिस्की , रेलवे सुरक्षा बल ने किया जप्त गोण्डा बाबत गाड़ी संख्या 14010 में बरामद लावारिस शराब की जप्ती के संबंध में
रेलवे सुरक्षा बल प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दिनांक 10/05/2025 को मय प्रभारी निरीक्षक अनिरूद्ध राय साथ स्टॉफ को लेकर प्लेटफार्म नंबर 02 पर आ’पराधिक निगरानी में मसगूल थे, कि समय करीब 11/40 बजे गाड़ी संख्या 14010 आई, जिसे चेक कर रहे थे कि जनरल कोच संख्या NR 163502/C के लैट्रीन बाथरूम के बगल में नीले रंग के झोले में कुल 09 अदद JOHNNIE WALKER RED LABEL BLENDED SCOTCH WHISKY बरामद हुआ। उक्त के संबंध में कोच में बैठे यात्रियों से पूछताछ किया गया परन्तु किसी ने अपना होना नही बताया, जिसके पश्चात लावारिस हालत में प्लेटफार्म नम्बर 02 पर ही उतार कर समय 11.55 बजे फर्द जप्ती तैयार कर जप्त किया गया। प्रति बोतल 750 ML कुल 6750 ML लावारिस हालत में बरामद हुआ। बरामद शराब की कीमत लगभग ₹21000 है। मौके की कार्यवाही उक्त शराब रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट पर सुरक्षित रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *