यमुना नदी में नहाते समय दो बच्चों की डूबकर मौत,बेंदा घाट
1 min readबांदा

गर्मी से राहत पाने के लिए नदी में गए बच्चों को पानी की गहराई का अंदाजा नहीं था । नहाने के दौरान वो नदी की गहराई में चले गए,जिससे हादसे के शिकार हो गए।
घटना बेंदा के यमुना नदी की है, दोनों बच्चे बीरू यादव (10 वर्ष) व जितेंद्र यादव (11वर्ष) बेर्रांव(बबेरू) से अपने परिवार के साथ लोहारी गांव के रिश्तेदारों के साथ मां कालिका मंदिर आए हुए थे, वहीं से दोनों नदी नहाने निकल गए और नहाते समय डूब गए, जानकारी मिलते ही बेंदा घाट चौकी इंचार्ज तुषार श्रीवास्तव मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे व स्थानीय गोताखोरों द्वारा बच्चों को बचाने की कोशिश की गई और तत्काल पीएचसी तिंदवारी पहुंचाया गया जहां दोनों बच्चों की मौत की पुष्टि की गई।
