February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है :- अशोक चौरसिया

1 min read
Spread the love

9 से 21 जून तक ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान चलाया जाएगा : पुष्पराज सिंह

जौनपुर

भाजपा जिला कार्यालय पर मोदी सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यशाला में भाजपा काशी के क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सर्वप्रथम पार्टी के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा श्रद्धासुमन अर्पित कर व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

मुख्य अतिथि के रूप मे बोलते हुये अशोक चौरसिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले एक दशक में ऐतिहासिक परिवर्तन देखा है। उनकी नीतियों से भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के माध्यम से देश आत्मनिर्भर और समृद्ध बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने आगे बताया कि यह आयोजन 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन तक चलेगा आपातकाल के 50 वर्ष पूरा होने पर भी कार्यक्रम होंगे। ऑपरेशन सिंदूर का भी खासतौर पर जिक्र होगा प्रत्येक मंडल पर विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन होगा इसमें विकसित भारत के लिए संकल्प लिया जाएगा शहर में मोहल्ला चौपाल और पंचायत स्तर पर ग्राम पंचायत आयोजन होगा। विधानसभा क्षेत्रों में लाभार्थी शिविर लगेंगे जिनमें केंद्रीय योजनाओं का पंजीकरण होगा। इनमें वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान भारत योजना का शत प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने बताया कि 9 से 21 जून तक ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान जनपद और मंडल स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यकर्ता मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों का प्रचार-प्रसार करेंगे साथ ही जनता को सरकार की दूरदर्शी नीतियों से अवगत कराएंगे। कार्यशाला में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और अभियान के संयोजक व सह-संयोजक मौजूद रहे। सभी ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया उन्होंने मंडल और शक्ति केंद्र स्तर के कार्यक्रमों की सफलता के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान डिजिटल पीपीटी स्लाइड के माध्यम से तारीख वार तरीके से कार्यक्रम की कब और कैसे करना है पर चर्चा की। 11-12 जून को प्रेस वार्ता और प्रबुद्ध समागम होगा। 9 जून से 9 जुलाई तक ‘बदलता भारत मेरा अनुभव’ डिजिटल प्रतियोगिता चलेगी 13 से 15 जून तक मंडल स्तर पर अभियान होगा 16 से 18 जून तक शक्तिकेंद्र स्तर पर कार्यक्रम होंगे 19 से 21 जून तक विश्व योग दिवस मनाया जाएगा।

मंच का संचालन सुशील मिश्रा ने किया और वृत्त सुरेंद्र कुमार सिंघानिया ने लिया। उक्त अवसर पर जिला पदाधिकारियों मंडल अध्यक्ष कार्यक्रम संयोजक शक्ति केंद्र संयोजक गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *