हर्षोल्लास के साथ पढ़ी गई बकरीद की नमाज
1 min readमिल्कीपुर।
इनायतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत खिहारन, मेहदौना, परसौली, मीठेगांव, खजूरी मिर्जापुर आदि ईदगाहों पर बकरीद की नमाज हर्षोल्लास के साथ सकुशल संपन्न हुई। सुबह 6:30 से लेकर 8 बजे के बीच विभिन्न ईदगाहों पर पारंपरिक रूप से नमाज पढ़ाई गई।ईदगाह खिहारन पर पेश ईमाम मौलाना हिदायतुल्लाह कादरी ने ईद उल अजहा की नमाज पढ़ाई। यहां पर करमडांडा, सफदरभारी, बारुन बाजार, देवरिया, पटखौली, सुरवारा, खिहारन आदि गांव के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद उल अजहा की नमाज पढ़ी। इस मौके पर मौलाना हिदायतुल्लाह कादरी ने मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगी और कहा कि “गुनाहों की आदत छुड़ा मिले मौला-मुझे नेक इंसा बना मेरे मौला, तुझको और तेरे हबीब को जो पसंद हो- मुझे ऐसा रास्ता चल मेरे मौला” की दुआ मांगी। इस मौके पर सैकड़ो लोगों ने गले लगकर एक – दूसरे को बधाई दिया। बधाई देने वालों में हिंदू- मुस्लिम समुदाय के लोग शमिल रहे जिसमें प्रमुख रूप से ग्राम प्रधान अजीत मौर्य, मौलाना असलम रजा, पूर्व प्रधान राजकुमार यादव, सभाराज मौर्य, मुलायम सिंह यादव, इदरीस खान, गुरूदीन रावत समेत सैकड़ों लोग शामिल रहे। बकरीद के मौके पर ईदगाह के बाहर मेला भी लगा जिसमें बच्चे,युवा और अन्य लोगों ने जमकर खरीदारी भी किया।

