तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत
1 min readअमानीगंज अयोध्या।

खण्डासा थाना क्षेत्र के रायपट्टी गांव निवासी 27 वर्षीय उमेश सिंह पुत्र अहिबरन सिंह की तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा रबिवार देर शाम 4 बजे के आसपास नदौली गांव के पास खाकी दास कुटी के सामने उससमय हुआ, जब उमेश अपनी बाइक से अमानीगंज की ओर से सतनापुर की तरफ जा रहे थे।
स्थानीय लोगों के अनुसार, पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उमेश की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उमेश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन आसपास के ग्रामीणों ने उसका पीछा किया। नदौली गांव के आगे नहर की रेलिंग से पिकअप अनियंत्रित होकर टकरा गई,लोगों ने चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस ने मृतक उमेश सिंह के शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उमेश तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था और अविवाहित था। वह पोस्टमार्टम हाउस में संविदा पर नौकरी करता था। प्रभारी निरीक्षक खण्डासा संदीप सिंह ने बताया कि शव का पंचायत नामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है विधिक कार्यवाही की जा रही है।
