February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि की मेहनत लाई रंग, खस्ताहाल सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ

1 min read
Spread the love

अमानीगंज अयोध्या

जिले के मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत विकासखंड अमानीगंज में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पवन सिंह के प्रयास से क्षेत्र की प्रमुख खस्ताहाल सड़क के निर्माण में उम्मीद जग गई है जहां पर 48 करोड़ 64 लाख 60 हजार रुपए की लागत से बन रही सड़क पर निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है और 17 करोड रुपए धनराशि आवंटित हो चुका है यह सड़क उसरहन भवानी से होते हुए बाम देव ऋषि आश्रम से कंजी रायपुर रौतावां संत भीखा दास तपस्थली से होते हुए बकचुना गांव से सैदपुर मां कामाख्या धाम से मेधा ऋषि आश्रम तक गुजरने वाला संपर्क मार्ग का काम शुरू हो गया है जो लगभग 29 किलोमीटर की लंबाई है। यह सड़क दो विधानसभा को जोड़ती है जिससे क्षेत्र के लोगों का आवागमन सुलभ हो जाएगा और रोजगार सहित क्षेत्र के विकास क्यों उम्मीद लोगों में जग गई है। यह जनपद की सबसे बड़ी सड़क बताई जा रही है जो आज तक किसी सांसद या विधायक नहीं पास करा पाए वो काम ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमानीगंज पवन सिंह द्वारा कड़ी मेहनत और संघर्ष के बाद स्वीकृत कराई है।
*ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पवन सिंह के प्रयास से क्षेत्र की प्रमुख खस्ताहाल सड़क के निर्माण की उम्मीद जग गई है। लोक निर्माण विभाग द्वारा वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर 17 करोड रुपए का धन अवमुक्त कर दिया गया है। और सड़क का निर्माण कार्य *प्रारंभ हो गया है ज्ञात हो कि अयोध्या जनपद के विकासखंड अमानीगंज क्षेत्र सबसे पिछड़ा क्षेत्र बताया जा रहा था जो आज ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि की मेहनत से सुगम बनने जा रहा है। आपको बता दें कि बकचुना गांव से होते हुए मां कामाख्या धाम को जाने वाली सड़क पर कीचड़ व जल भराव की समस्या जैसे के तैसे बनी रहती थी। सड़क के निर्माण की स्वीकृति के बाद लोगों में खस्ताहाल सड़कों से निजात मिलने की उम्मीद जग गई है। और क्षेत्र के लोग ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पवन सिंह की प्रशंसा कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *