बिना अनुमति कटान करने वालों पर कसा शिकंजा,वन विभाग टास्क फोर्स प्रभारी दुर्गा प्रसाद ने की कड़ी कार्यवाही
1 min readसोहावल अयोध्या
अयोध्या मंडल टास्क फोर्स प्रभारी दुर्गा प्रसाद ने अवैध रूप से बिना अनुमति कटान करने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है । इसी कड़ी में वन विभाग टास्क फोर्स प्रभारी दुर्गा प्रसाद ने सोहावल छेत्र अंतर्गत बरईकला गांव में बिना अनुमति के हरे आम का पेड़ काटने वालों के खिलाफ कार्यवाही किया है । इस अवसर पर उन्होंने बताया कि बरई कला गांव में शिकायत पर छापा मारा गया जिसमें बिना अनुमति कटान करने वाले लोगों पर कार्यवाही करने के लिए वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए इसकी जांच कराने को कहा गया है

