33 इंच ऊंचा, 600 किलो वजन शिवलिंग,परकोटे में स्थापित है,6 माह बनाने में लगे; 20 लोगों ने पत्थर खोजा
1 min readराम मंदिर में 33 इंच ऊंचा, 600 किलो वजन शिवलिंग,परकोटे में स्थापित है,6 माह बनाने में लगे; 20 लोगों ने पत्थर खोजा
नर्मदा नदी का हर पत्थर शिवलिंग होता है। इसके प्राण प्रतिष्ठा की आवश्यकता ही नहीं होती। नदी में 1 इंच से लेकर 2 फिट तक नर्मदेश्वर मिल जाते है। राम मंदिर के लिए हमें 33 मंच ऊंचा और 32 इंच व्यास का शिवलिंग चाहिए था। तो इसके लिए हमारे 20 लोगों की टीम ने करीब एक माह से इसको खोजा तब जाकर महादेव की कृपा से सफलता मिल पाई यह कहना है राम मंदिर के परकोटे में स्थापित शिवलिंग के मूर्तिकार मिश्रीलाल शाह का उन्होंने 6 माह की कठिन तपस्या के बाद इसका निर्माण किया है। रोज इसे बनाने से पहले भगवान राम और शिव मंदिर में पूजन करना और ध्यान करने के बाद संतों से बात करने, उनका आशीर्वाद लेने के बाद ही काम करते थे।

