February 19, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सीपी इंटरनेशनल स्कूल में बारह दिवसीय खेल शिविर का भव्य समापन

1 min read
Spread the love

फर्रुखाबाद

सीपी इंटरनेशनल स्कूल, फर्रुखाबाद में दिनांक 24 मई से आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल शिविर का आज भव्य समापन समारोह गरिमापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री सत्य प्रकाश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समापन कार्यक्रम में प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
अपने प्रेरणादायक संबोधन में श्री अग्रवाल ने कहा, “खेल विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। यह अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को विकसित करते हैं। विद्यालय को खेल से जुड़ी जो भी आवश्यकताएं होंगी, उन्हें पूरा करने के लिए मैं सदैव प्रतिबद्ध हूं।”
इसके साथ ही श्री अग्रवाल ने यह भी उल्लेख किया कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस था, और इस अवसर की महत्ता को ध्यान में रखते हुए उन्होंने सभी विद्यार्थियों को कम से कम एक पेड़ लगाने तथा वृक्षों की सुरक्षा करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा, “पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी ज़रूरत है। यदि हम आज कम से कम एक पौधा लगाएँगें, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली और जीवन सुनिश्चित कर पाएंगे।”
विद्यालय के निदेशक डॉ. मिथिलेश अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा, “खेल शिक्षा का अभिन्न हिस्सा हैं। इससे न केवल विद्यार्थियों का शारीरिक विकास होता है, बल्कि उनमें समर्पण, अनुशासन और सामूहिकता की भावना भी उत्पन्न होती है। विद्यालय का उद्देश्य छात्रों को हर क्षेत्र में उत्कृष्टता के अवसर प्रदान करना है।”
उपनिदेशक श्रीमती अंजू राजे ने कहा, “यह शिविर विद्यार्थियों के समग्र विकास की दिशा में एक सराहनीय पहल है। ऐसे आयोजनों से छात्रों में नेतृत्व क्षमता, आत्मबल और सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूकता बढ़ती है।”
प्रधानाचार्य श्री संजय बिष्ट ने समापन समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों, अभिभावकों, प्रशिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “यह खेल शिविर विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणादायक और अनुभव परक अवसर रहा, जिसने उन्हें न केवल खेलों में निपुण बनाया, बल्कि जीवन मूल्यों को भी सिखाया।”
खेल प्रशिक्षक श्री संजीव कुमार द्विवेदी, श्री धर्मेश दीक्षित, श्री अंजनी कुमार एवं श्री के.के. बाजपेई ने पूर्ण समर्पण के साथ विद्यार्थियों को विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण प्रदान किया और उनके अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने में अहम भूमिका निभाई।
यह बारह दिवसीय शिविर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सशक्त प्रयास सिद्ध हुआ, जो न केवल उनके खेल कौशल को बढ़ावा देगा, बल्कि उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनने की ओर भी प्रेरित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *