मोबाइल के धमाके से दहला अस्पताल, मरीज के पैंट में फटा फोन
1 min readउत्तर प्रदेश में बाराबंकी के जिला अस्पताल में शनिवार की सुबह सुबह हड़कंप मच गया. यह स्थिति अस्पताल में भर्ती एक मरीज की पैंट की जेब में रखा मोबाइल फोन फटने की वजह से बनी. तेज धमाके की आवाज सुनकर मरीज दहशत में आ गए. यहां तक कि अस्पताल का स्टॉफ भी भागने लगा. हालांकि स्थिति साफ होने के बाद अस्पताल के कर्मचारियों ने आग बुझाने वाले सिलेंडर की मदद से आग को काबू किया. सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची है।

