February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन, तोड़फोड़ एवं पीएम के फोटो पर मिट्टी फेंकने का आरोप में युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव समेत दो को मिली अग्रिम जमानत

1 min read
Spread the love

वाराणसी।

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में जुलूस निकाल कर प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन, तोड़फोड़ एवं पीएम के फोटो पर मिट्टी फेंकने के आरोप में युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव को कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई। विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) रवींद्र कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव चंचल शर्मा एवं कैंट विधानसभा अध्यक्ष धीरज सोनकर को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने की दशा में 50-50 हजार रुपए की दो जमानतें एवं बंधपत्र देने पर अग्रिम जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। अदालत में बचाव पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अनुज यादव, नरेश यादव, संदीप यादव व मुकेश सिंह ने पक्ष रखा।
अभियोजन पक्ष के अनुसार वादी मुकदमा चौकी प्रभारी दुर्गाकुंड ने भेलूपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप था कि उन्हें सूचना मिली कि युवा कांग्रेस के सदस्यों द्वारा 23 अप्रैल 2025 को प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय पर धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम है। इस सूचना पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल के साथ गुरुधाम चौराहे पर बैरियर लगाकर मौजूद थे। उसी दौरान दोपहर 12:15 बजे युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह के नेतृत्व में एक उग्र समूह विधि विरुद्ध तरीके से संसदीय कार्यालय का घेराव/धरना-प्रदर्शन के लिए आगे बढ़ रहा था। जिसमें युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह, उपाध्यक्ष अभिजीत तिवारी, मीडिया प्रभारी विनीत सिंह, चंचल शर्मा, धीरज सोनकर, मयंक सिंह सदस्यगण युवा कांग्रेस समेत लगभग 60-65 कार्यकर्तागण धरना-प्रदर्शन के लिए आगे बढ़ने लगे। पुलिस ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वे लोग उग्र हो गए। इस दौरान विशाल के ललकारने पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता पुलिस बल पर हमलावर होकर लगे बैरियर को तोड़ते हुए आगे बढ़ने लगे। उन्हें रोकने में कई पुलिसकर्मी भी चोटिल हो गए। तभी प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में गुरुधाम चौराहे पर लगे 77 संसदीय जनसम्पर्क कार्यलय के बोर्ड जिसपर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तस्वीर लगी हुई थी, पर गिली मि‌ट्टी को उनके तस्बीर पर पोतकर प्रधानमंत्री के छवि को धूमिल किये जाने लगा। जिसके बाद पुलिस टीम ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर भीड़ को वहां से हटाया, तब जाकर वहां शांति व्यवस्था कायम हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *