विकासखंड मुख्यालय पर मनाई गई रानी अहिल्याबाई होल्कर का त्रिशताब्दी स्मृति दिवस, नारी शक्ति की प्रतीक: अशोक
1 min readरानी अहिल्याबाई होल्कर नारी शक्ति की प्रतीक: अशोक
अमानीगंज अयोध्या

विकासखंड मुख्यालय पर गुरुवार को रानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी द्वारा महिला जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा जिला महामंत्री अशोक कसौधन ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर नारी शक्ति की प्रतीक थीं। उन्होंने जिस साहस, सेवा और नेतृत्व का परिचय दिया, वह आज की महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। हमें उनके आदर्शों को आत्मसात कर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए आगे आना होगा। भाजपा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पवन सिंह ने कहा, रानी अहिल्याबाई होल्कर का जीवन दर्शन और उनकी समाजसेवा हम सभी के लिए आदर्श है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व सभी क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी तेजी से बढ़ रही है।
संगोष्ठी में प्रमुख रूप से खंड विकास अधिकारी अमानीगंज सूर्य प्रकाश मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख श्री देवी, मंडल अध्यक्ष ब्रह्म प्रकाश शुक्ला, सर्वेश तिवारी, अजय सिंह, वीरू सिंह, एपीओ अभिमन्यु सिंह, भाजपा नेत्री सरोज मिश्रा, जेई रमेश तिवारी पूर्व मंडल अध्यक्ष बंशीधर शर्मा अजीत सिंह, रामकुमार पासवान आदि मौजूद रहे।
