विधायक डॉ. राजेंद्र सिंह ने दी टैंकरों की सौगात, रामनगर नगर परिषद को विधायक निधि से मिले चार टैंकर
1 min readअमरपाटन
अमरपाटन विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार सिंह ने अपनी विधायक निधि से रामनगर नगर परिषद को चार पानी के टैंकर प्रदान किए। भीषण गर्मी के बीच जल संकट से जूझ रहे नगरवासियों के लिए यह टैंकर बड़ी राहत बनकर आएंगे। नगर परिषद परिसर में आयोजित समारोह में टैंकरों की सौंपने की प्रक्रिया पूरी की गई। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष दीपा दीपू मिश्रा पार्षदगण, स्थानीय नागरिक एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे। विधायक डॉ. राजेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि गर्मी के मौसम में नागरिकों को पानी की कोई समस्या न हो इसके लिए यह पहल की गई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता की हर मूलभूत जरूरतों को प्राथमिकता दी जाएगी। नगरवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए विधायक के प्रति आभार जताया। नगर परिषद अध्यक्ष ने कहा कि यह टैंकर उन वार्डों में भेजे जाएंगे, जहां जल संकट सबसे अधिक है।

